28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

गरीबों को वितरित किये कंबल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत बरवलिया गांव में जरूरतमंद गरीब परिवार के असहाय लोगों व दिव्यांगों को कड़ाके की ठंड में कंबल दिए गए। गांव के ही समाजसेवी सतीश दीक्षित व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश दीक्षित ने 151 कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीब तबके के लोगों को खुशी का ठिकाना न रहा। इस कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीब असहाय लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश भैया हम लोगों की मदद समय-समय पर करते रहते हैं और गांव के विकास के हित में कार्य करने को सदैव तत्पर रहते हैं। समाजसेवा से कभी पीछे नहीं हटते। ऐसे समाजसेवकों को हमारे गांव वालों को बड़ी जरूरत है।

रिपोर्ट : प्रमोद राही

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest