12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

गरीबों और असहायों की जीवनभर करता रहूँगा मदद:अखिलेश सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

रायबरेली। गरीबों और असहायों के मसीहा के प्रतिमूर्ति पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह ने राही विकास खण्ड के सूरजकुंडा व बेलागुसीसी गाँवों में अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सहायता राशि प्रदान की। सूरजकुंडा व बेलागुसीसी के गोपाल सिंह का पुरवा में विगत दिनों में आग से रामपाल पासी, रामलाल पासी, सुनील पासी, राजीव लोध, विद्याधर नाई, कलिका यादव, रामकुमार यादव की गृहस्ती जल गयी, जिसकी सूचना मिलते ही पूर्व विधयाक पीड़ित परिवारों से मिलने उनके गाँव पहुंचे और उन्होंने कहा कि जैसे वो हमेशा गरीब जनता के हर सुख-दुःख में साथ रहते हैं वैसे ही आगे भी उनके लिए हर सम्भव मदद करते रहेंगे साथ ही जल्द से जल्द सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest