15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

खड़े ट्रक में घुसी कार, पांच की दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे पर आज प्रात: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज के पास की है। जानकारी के मुताबिक आज प्रात: प्रयागराज का एक परिवार कार से प्रयागराज से लखनऊ के लिए जा रहा था तभी कुंदनगंज के पास कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जिसकी चपेट में आकर कार सवार चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया है। वहीं एक बच्चा जिला चिकित्सालय में जिंदगी और मौत के बीच सांसे गिन रहा है। इस घटना के संबंध में जब एडिशनल एसपी शशि शेखर फिर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिलायंस का ट्रक हाईवे पर खड़ा था जिससे कार टकराने से ये भीषण हादसा हुआ है। यह घटना बहुत ही दुखद है, इस संबंध में कार्यवाही भी की जाएगी और रिलायंस फैक्ट्री के मालिक से बात की जाएगी ट्रक खड़े करने की कहीं अन्य व्यवस्था करें ताकि आइंदा से ट्रक हाईवे पर ना खड़े हो।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest