15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

खेत में चर रहे आवारा जानवर को भगाने गए बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पचखरा भरसना निवासी एक बुजुर्ग ने बीती रात खेत में चल रहे मवेशियों को भगाने के लिए गया था जहां पर मवेशियों ने उसको दौड़ा लिया जिससे वह वहां से भागा तो वहीं पास के रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी देर रात दर्दनाक मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त पते का निवासी बुजुर्ग बसंत लाल सोमवार की देर शाम खेतों में मवेशियों को भगाने के लिए गया था तभी एक मवेशी ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया जिससे वह बचने के लिए वहां से भागा लेकिन तभी जगतपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों ने बसंत लाल की पहचान की व उसके परिजनों को घटना की सूचना दी परिजनों ने आनन-फानन में उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest