22.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

क्षेत्र में आरजकता फैलाने वाले अपराधियों व मांवालियों की अब खैर नहीं

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। नवागंतुक क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने नव वर्ष पर पदभार ग्रहण किया इस दौरान मिडिया से रूबरू होते हुए बताया कि क्षेत्र में आरजकता फैलाने वाले अपराधियों व मांवालियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।उनके साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह के तबादले के बाद नव वर्ष पर पदभार संभाला है। उन्होंने क्षेत्र की तमाम जनता को नववर्ष की बधाइयां दी व लोगो से व क्षेत्रीय लोगो से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन चैन शांति बनाये रखे।अन्यथा कानून को अपने हाथों में लेने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा वही शांति सुरक्षा व्यवस्था में बनाए रखने के लिए हम लोगो सहयोग करे।राघवेंद्र चतुर्वेदी सलोन में अभी तक कार्यरत थे। लेकिन कप्तान स्वप्निल ममगई द्वारा दो क्षेत्राधिकारी का तबादला किया गया जिसमे विनीत सिंह को सलोन का तथा राघवेंद्र चतुर्वेदी को महराजगंज का क्षेत्र अधिकारी बनाया गया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest