36.9 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

क्षेत्रीय विधायक ने दो सड़को का किया शिलान्यास

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। गुरुवार का दिन विकास खंड के लिए विकास से जुड़ा अहम दिन था विकासखंड के दो गांवों में सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक ने किया गुरुवार को विधायक राकेश सिंह ने विकासखंड के दो अलग अलग गांव मिर्जापुर तथा सेवनपुर गांव में सड़कों का शिलान्यास किया, उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की जनता को चलकर विकासखंड तक जाने के लिए जो बदतर हालत थी उसे अब बदल दिया जाएगा जब पूरा देश बदल रहा है तो विकासखंड में विकास की तस्वीर भी बदलेगी उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि समुचित विकास खंड में विकास की गंगा बहे जिससे कि विकासखंड में रहने वाले सभी लोगों को लाभ हो इसके पूर्व पहुंचे विधायक का स्थानीय लोगों ने जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया इस मौके पर प्रधान लल्लन सिंह,प्रधान अरविंद कुमार,गंगाराम अब्दुल समद,अतीक,प्रधान शिवशरण,सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest