15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

कोतवाली में हुई नेता से अभद्रता पर भडक़े व्यापारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में हरचन्दपुर के व्यापार मण्डल अध्यक्ष मंजीत सिंह के साथ महराजगंज थाना परिसर में हुए दुव्र्यवहार के विरोध में एसपी से मिलकर महराजगंज थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि बीते 24 दिसम्बर की रात 9:30 बजे हरचन्दपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह महराजगंज थाने में व्यापारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता करने हेतु गये थे, जहां पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अभद्रता की गयी। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अविलम्ब उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं दीवान राजेन्द्र के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रिंकू जायसवाल, जितेन्द्र मौर्या, आशीष अवस्थी, शहंशाह, विजय गुप्ता, अखिल त्रिपाठी, जावेद अली, आसिफ, मो. इजहार, बाबा रामचन्द्र मिश्रा, शब्बीर अहमद, मो. शाकिब कुरैशी, महादेव गुप्ता, रमजान, गौरव, दिलीप आदि लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest