13.1 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

कोतवाली प्रभारी के स्थानान्तरण पर दी गई विदाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली में विगत डेढ़ वर्षों से तैनात कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह के स्थानांतरण व चुनाव प्रभारी सेल बनाए जाने पर प्रेस क्लब महाराजगंज, भारतीय किसान यूनियन व राष्ट्रीय बजरंग दल सहित क्षेत्र के अनेकों जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कोतवाली क्षेत्र में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में प्रेस क्लब महाराजगंज द्वारा कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह को फूल-मालाओं सहित स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह उर्फ नीलू ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह को सम्मानित किया। विगत डेढ़ वर्षों से तैनात कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह के नेतृत्व में अभी तक सभी फरियादियों की सभी समस्याओं का निष्पक्षता पूर्ण निस्तारण होता रहा है और चाहे आम व्यक्ति हो या कोई जनप्रतिनिधि हो सभी के लिए समान रूप से निष्पक्षता पूर्वक एक अधिकारी के रूप में कार्य करते रहे हैं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest