16.9 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

कॉग्रेस ने देश में 55 वर्षों के कार्यकाल में  कोई तरक़्क़ी नही :राम विलास पासवान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली) । केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि कॉग्रेस ने देश में अपने 55 वर्षों के कार्यकाल में कोई तरक़्क़ी नही की देश में जो जूता बनाता था उसके पांव में जूता तक नही था ,लेकिन देश में भाजपा सरकार व मोदी जी के प्रधान मंत्री बनते के बाद उनके 5 वर्षों के कार्यकाल में ही हर वर्ग की तकदीर बदल गयी जो झोपड़ियों और कच्चे मकान में रहते थे आज उनके पास अपना पक्का मकान है |
आज देश की सरहद पर तैनात हमारे जवानो का मनोबल इतना बढ़ा है कि
यदि दुश्मन हमारे 30 सैनिकों को मारता है तो हमारे सैनिक उन्हें मुंहतेड़ जवाब देते हुये उनके तीन सौ सैनिकों को मारगिराते है।
केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान रविवार को दोपहर बाद अमेठी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में सलोन विधान सभा के छतोह ब्लाक अंतर्गत रहीमगंज चौराहे पर बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुये पूर्व कमिश्नर ब्रजलाल पासी द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को सन्बोधित कर रहे थे |उन्होंने कहा भाजपा सरकार में गरीबो को पक्का घर मिला, शौचालय बन गया और गेहूं तथा चावल सस्ते दामो पर मिला रहा है।हमारी मां बहने पहले लकड़ी फूंकती थी पर हमारी सरकार ने घर घर सिलेंडर दिया।सबका साथ सबका विकास नारे को सही साबित करने के लिये अगड़ों को जो आरक्षण दिया है वह भाजपा की देन है क्योकि भाजपा ही वास्तव में सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है।हरियाणा से आये विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट लेने के लिए आपका उपयोग करती है।अमेठी के सांसद की निधि भी जनता के लिए खर्च नही हो पाती,लेकिन स्मृति ईरानी यहॉ चुनाव हारने के बाद भी विकास करा रही हैं।नामदार परिवार सियासी काम करता है।अमेठी में पूरी तरह भेदभाव होता है।दलित समाज के लिए भाजपा सरकार ने काम किया।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest