36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

कृषि राज्यमंत्री का हुआ स्वागत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री धुन्नी सिंह का पटेल नगर स्थित विधायक आवास पर पुष्पगुच्छ देकर विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि क्षेत्र में जैविक खादों के प्रयोग पर जोर दे रहे हैं। इसके भूमि की उर्वरक शक्ति बनी रहती है। यह प्रयोग हमने स्वयं खेती करके सीखा है। इसलिए जैविक खादों का प्रयोग किसानों के लिए हितकारी होता है। प्रत्येक किसान को पशुओं के माध्यम से प्राप्त होने वाली जैविक खाद का प्रयोग खेती के काम में करना चाहिए क्योंकि रासायनिक खादों के प्रयोग से खेती की उपजाऊ शक्ति नष्ट हो जाती है। प्रयोग में लाने वाले खाद्य पदार्थ शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इस मौके पर भगवान कुमार अवस्थी, वीरेंद्र गौतम, साहब दीन, हरिकृण पांडे, सत्येंद्र सिंह, किशन कुमार, विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा, सरोज गौतम, शैलेश कुमार, राम खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest