25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

कुएं में मिला घर से गायब महिला का शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की शाम से गायब महिला का शव शनिवार को कुंए में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बछरावां कोतवाली क्षेत्र मालपुर गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी शांति देवी शुक्रवार की शाम से गायब थी। परिजनों ने बहुत खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका शनिवार को उनका शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। कुएं के आस-पास मृतका की टूटी पड़ी चूड़ियों से ग्रामीणों उसके कुएं में होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : अनुज मौर्य

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest