14.1 C
Raebareli
Sunday, February 15, 2026

किसी ने भाला फेंक तो किसी ने जलेबी दौड़ में दिखाई अपनी प्रतिभा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लखनऊ। जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में हो रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन भाला फेंक, गोला फेंक, जलेबी दौड़, चक्का फेंक, रस्साकशी जैसे खेल आयोजित किए गए। 800 मीटर की दौड़ में स्कूल के छात्र प्रेम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर मां बाप व स्कूल का नाम रोशन किया। दूसरे स्थान पर शिवम कुमार व तीसरे स्थान पर राहुल कुमार रहे। 200 मीटर की दौड़ में अरविंद कुमार प्रथम, अभिषेक द्वितीय व सुभाष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में कक्षा नौ के छात्र अमन कुमार पहले पायदान पर रहे। गोला फेंकने में लवकुश ने प्रथम स्थान हासिल किया। जलेबी दौड़ में कक्षा आठ की छात्रा कामिनी यादव ने उछलकर सबसे पहले जलेबी का स्वाद चखा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने प्रत्येक खेल में बच्चों के साथ रहकर उनका उत्साहवर्धन किया।अवध बिहारी, कल्लू राम, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

लखनऊ से प्रमोद राही की रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest