37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

किसान के घर चोरो का धावा, किया लाखो का माल पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर पर धावा बोल करीब 60 हज़ार की नक़दी सहित लगभग डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया सवेरे भुक्त भोगी ने 100 नं. डायल कर पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँची भी, लेकिन तहरीर के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया ।
बीती रात नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे खुशिहाल मजरे कोलवा में किसान अब्दुल लतीफ पुत्र इब्राहिम ट्रेक्टर लेकर खेत जोतने चला गया था देर रात करीब तीन बजे जब वह खेत जोत कर घर लौटा तो उसने घर का दरवाज़ा खुला पाया जब वह घर के अंदर गया तो घर की महिलायें बरामदे में सो रही थी और कमरे से दो बड़े बक्से गायब थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था, सवेरे भुक्तभोगी ने खोजबीन की तो घर 500मीटर दूर समीर के खेत में दोनों बक्से खाली पड़े थे खेत में कपड़े भी फैले पड़े थे। किसान अब्दुल लतीफ ने बताया कि बक्से में 60हज़ार की नक़दी व करीब डेढ़ लाख की मालियत के सोने चांदी के जेवर व बैंक की पासबुक भी थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गयी तो 100 डायल पुलिस ही घटना स्थल पहुँची और तहक़ीकात कर थाने तहरीर देने को कहा भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है, पुलिस गम्भीरता से मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद मामला दर्ज होगा।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest