27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

कार बाइक में हुई भीषण टक्कर ,दो गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुल्हन को विदा करा कर जा रही कार और सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिस में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रनापुर पहरौली गांव निवास निवासिनी अनीता पत्नी अनिल गांव के ही सादाब पुत्र अनवर के साथ बाइक से खीरों आ रही थी इसी दौरान वह हरीपुर मिरदहा गांव के पास पहुंची थी कि दुल्हन को विदा कराकर ले जा रही स्विफ्ट कार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई कार में बैठी दुल्हन सदमे में आ गई स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी जिनको स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां से शादाब को गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest