36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने के लिए में कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा रहे, ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर गुप्ता व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सभी कार्य कर्ता व कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों से प्रदेश व राष्ट्र के विकास हेतु कांग्रेस पार्टी की माननीय सोनिया गांधी को सांसद चुनकर अगला प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी का बनाकर प्रदेश व राष्ट्र की तरक्की में अपना बहुमूल्य वोट देकर कांग्रेस पार्टी का प्रधानमंत्री चुने राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जितना आजादी के बाद भारत को कांग्रेस ने देश व दुनिया में आजादी के पहले कंगाल हो चुके भारत को सोने की चिड़िया बनाने के लिए गांधी परिवार ने अपनी जान की कुर्बानी तक दे डाली लेकिन महज साढे चार वर्षों में ही भाजपा सरकार से प्रदेश व देश की जनता त्राहि-त्राहि करने लगी, कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक गरीब परिवारों को चिन्हित करके 72 हजार रुपए गरीबी उन्मूलन के तहत सरकार प्रतिवर्ष उपलब्ध कराएगी कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं व कांग्रेसी समर्थको ने एक स्वर में नारा दिया कि “पांचवी बार पांच के पार “अबकी बार बीजेपी बंटाधार” इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि के एल शर्मा ,जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला,विजय शंकर अग्निहोत्री,निर्मल शुक्ला,शैलजा सिंह,राघवेंद्र सिंह,नीरज मिश्रा,वंशराज सिंह,गंगा प्रसाद ,ग्राम अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest