12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

काग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

फतेहपुर से वापस लौटते समय कार्यकर्ताओं से मिली- प्रियंका गांधी वाड्रा

रायबरेली (लालगंज)। काग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लालगंज के दोसड़का पहुंची तो वहां मौजूद उत्साही काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया प्रियंका गांधी वाड्रा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रियंका जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। के नारे लगाए प्रियंका के साथ सेल्फी लेने के लिए जहां एक ओर कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही वहीं पुलिस वाले भी पीछे नहीं रहे।

मौका पाकर वह भी सेल्फी खींचने का प्रयास करते दिखे। फतेहपुर से रायबरेली जाते समय शाम 07 बजे के लगभग प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला लालगंज के दोसड़का चौराहे पर रुका कार से उतरकर उन्होंने पूर्व विधायक अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा अशोक सिंह, राधे सिंह, सुरेंद्र शर्मा आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि रायबरेली की जनता और कार्यकर्ता ही कांग्रेस का चुनाव लड़ती है।

इस बार भी वह सोनिया गांधी को 5 लाख से अधिक मतों से जिताएगी। इसका उन्हें पूरा भरोसा है। चंद मिनट की मुलाकात में वह लोगों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ गई।इसके बाद उनका काफिला बाईपास रोड होता हुआ रायबरेली के लिए आगे बढ़ गया।

रास्ते में आधुनिक रेल कोच कारखाना लालगंज के पास भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर रोहित सोनी, दीपेंद्र गुप्ता, पिंटू शर्मा,अनूप चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest