16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

कागज की गड्डी थमा कर बैंक आये युवक से रुपये लेकर फरार हो गए टप्पेबाज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पुलिस खंगालती रही सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली सफलता

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र कोतवाली क्षेत्र बैंक रुपये जमा करने आए युवक से टप्पेबाज कागज की गड्डी थमा कर 22000 रुपए ले उड़े मामला देना बैंक शाखा ऐहार शिवम पुत्र नंद लाल निवासी पिलखा बैंक मे रुपये जमा करने आया था। तभी उसके पास दो युवक आए और बोले मेरा ₹200000 जमा कर दो युवक को कागज की गड्ढी थमा दिया उसके बाद युवक के ₹22000 और मोबाइल लेकर दोनों युवक गायब हो गए युवक रुपये गायब देख परेशान होने लगा। युवक घटना की जानकारी बैंक कर्मचारी और पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच करती रही फिर भी मामले का कुछ हल नहीं निकला युवक की मानें तो ₹11000 अपना और ₹11000 अपने गांव के रजनू पुत्र पहलाद का जमा करने आया था।पुलिस को किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी ।घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह से ली गई तो बताया युवक के द्वारा तहरीर नहीं दी गई।अगर तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही करी जाएंगी।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest