24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी कारण है ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मंगलवार सुबह हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक कुछ दबंग उन पर हमला करना चाह रहे थे।

रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना है। इसके लिए लखनऊ से जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी और सदर विधायक अदिति सिंह अपनी-अपनी गाड़ी से आ रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि बछरावा टोल के पास राकेश अवस्थी पास दबंगों ने गाड़ी रोक ली और हमला बोला दिया। इस दौरान विधायक अदिति सिंह की गाड़ी का पीछा किया गया। तेज रफ्तार होने के चलते सदर विधायक की गाड़ी हरचंदपुर क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास पलट गई। सदर विधायक को चोट आई। जिले भर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

अनुज मौर्य /मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest