36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

कांग्रेस पार्टी की ओर से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली) । आज जगतपुर कस्बे के पंडित जालीपा प्रशाद सरस्वती विद्या मंदिर में कांग्रेस पार्टी की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया , इस शिविर में मुंशीगंज अमेठी के नेत्र चिकित्सक डॉ सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने 120 मरीजों का परीक्षण किया जिसमें 38मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया जिनका ऑपरेशन 17 फरवरी को मुंशीगंज अस्पताल में किया जाएगा 25 लोगो को चश्मे बांटे गए । ब्लॉक अध्यक्ष राकेश राना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के जरिये समाज के गरीब लोगों को लाभ दिया जा रहा है , श्री सिंह ने कहा कि विगत 7 सालों से यह कैम्प आयोजित किए जा रहे है , और क्षेत्र के हजारों लोगों का ऑपरेशन हो चुका है और अब महीने के प्रत्येक प्रथम सोमवार को शिविर , लगेगा इस अवसर पर प्रदीप पांडेय , ओम त्रिपाठी , पुष्पेंद्र सिंह , राजकुमार पाल , उमेश तिवारी , सुरेश पांडेय , त्रिलोकी सिंह ,उमाशंकर मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest