रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व सेवादल के प्रदेश ऑर्गेनाइजर के पद पर अपनी सेवा दे रहे तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ के पति सुनील श्रीवास्तव का शुक्रवार के दिन लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सुनील श्रीवास्तव के निधन की खबर सुन कांग्रेसियों के साथ-साथ डलमऊ वासियों में भी शोक की लहर दौड़ गई । बताते चलें कि कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव का गंभीर बीमारी चलते उनका इलाज कई महीनों से लखनऊ अपोलो हॉस्पिटल में हो रहा था जिनका शुक्रवार को निधन हो गया। सूचना पाते ही जिले के कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी जिसका असर डलमऊ नगर पंचायत क्षेत्र में भी दिखा ।
अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट














