26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

कलयुगी बेटे को पुलिस ने भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। कलयुगी पुत्र ने गांव के बाहर खेत मे ट्यूबेल पर कोठरी के बाहर सोये अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर न सिर्फ शर्मशार कर डाला, बल्कि ये भी साबित कर डाला कि चंद रुपयों के लालच में कपूत बेटा इतना गिर सकता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार देर रात खेतो में लगे गांव के बाहर ट्यूबेल पर बनी कोठरी के बाहर सो रहे अपने ही पिता की निर्मम हत्या धारदार हथियार से कर दी थी, अभियुक्त की निशानदेही पर खून से सनी शर्ट जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, पुलिस ने सख्ती से जब अभियुक्त से उक्त घटना के बारे में पूछा तो अभियुक्त कल्लू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि मैंने ही अपने पिता की हत्या धारदार चाकू से रेतकर की है । और हत्या में प्रयुक्त चाकू मैंने अरविंद अग्रवाल के मुर्गी फार्म हाउस दीवानगंज के कमरे में छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस घटना में शामिल आलाकत्ल चाकू व घटना के दौरान अभियुक्त के रक्त रंजित कपड़े बरामद किये अभियुक्त कल्लू के विरुद्ध आई पी सी की धारा 302, व आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया , पुलिस के मुताबिक कल्लू के विरुद्ध पहले से ही कई मामले मोहनलाल गंज कोतवाली में दर्ज है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest