24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को पीट पीट कर मार डाला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। कोतवाली मोहन लाल गंज के अंतर्गत लगने वाली ग्राम सभा कोराना में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार कर पिता पुत्र के पवित्र रिश्ते को तार तार कर कलंकित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोराना गांव निवासी रामकिशन उर्फ कालिया ने अपने ही पिता बुजुर्ग बाबूलाल (78) को पीट पीट कर लहूलुहान कर मौत के घाट उतार दिया ।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात रामकिशन उर्फ कालिया नशे में धुत होकर घर पहुचा, और घर पहुचते ही लड़ाई झगड़ा करने लगा और अपनी पत्नी व पुत्र की पहले पिटाई की फिर बीच बचाव करने आये अपने बुजुर्ग पिता बाबू लाल को भी गाली देने लगा और नौबत मारपीट तक जा पहुची , वही पोते को पीटने का विरोध करने पर व बचाव करने पर रामकिशन आग बबूला हो गया और अपने पिता बाबूलाल की जमकर पिटाई कर दी और फिर पिता के सर पर डंडे से हमला कर रक्त रंजित कर दिया , चोट इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग बाबूलाल की मौके पर ही तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गयी , और अपने ही पिता का हत्यारा रामकिशन मौके से फरार हो गया । वही घर मे कोहराम मच गया , और चीख पुकार सुन ग्रामीण आ गए और बाबूलाल को लहूलुहान देख ग्रामीणों के होश उड़ गए । ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी , ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पुलिस जा पहुची और परिजनों से हादसे की जानकारी ली , वही मृतक के छोटे बेटे ने पुलिस को जानकारी दी कि देर रात नशे में धुत होकर उसके बड़े भाई रामकिशन उर्फ कालिया ने उक्त घटना को अंजाम देकर फरार हो गया । वही बुजुर्ग बाबूलाल की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा छा गया ,और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी । और मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर मृतक बाबूलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मोहनलालगंज पुलिस फरार अभियुक्त को तलाश करने में जुटी।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest