25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

कर्पूरी ठाकुर ने लड़ी पिछड़ों की लड़ाई: राम बहादुर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि आर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष राम बहादुर ने कहा की कर्पूरी ठाकुर का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था उनके पिता गोकुल ठाकुर पैतृक व्यवसाय किया करते थे, कर्पूरी ठाकुर ने पूरे जीवन पिछड़ों एवं वंचितों की लड़ाई लड़ते हुए आजाद भारत के बिहार प्रान्त के अति पिछड़ों के पहले नेता बने साथ कर्पूरी ने सत्ता हासिल करके पिछड़ों को 26 प्रतिषत आरक्षण बिहार प्रान्त में पहली बार दिया। उपाध्यक्ष राम सेवक वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षक एवम चतुर राज नेता थे, जो आज बिहार प्रान्त में वंचित समाज की आवाज बने और पिछड़ांे और दलितों की रक्षा के लिए सरकार बनाने पर सबको शस्त्र लाइसेंस दिलवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। महासचिव मो. इलियास ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपने पहले चुन्नाओ में विधायक बने और सरकार में उपमुख्यमंत्री तथा शिक्षामंत्री बने। कर्पूरी ठाकुर की जयंती पे मुख्य रूप से राजेश मौर्य शिवेंद्र श्रीवास्तव मो. साहिल विनोद यादव, शमशाद खां, रामे यादव, चंद्रराज पटेल, डाॅ. एमई जावेद, दिलीप सविता, रविन्द्र सविता, मुन्ना सविता, मनोज मोर्या, फरीद खान, अतुल सविता, शैलेश मिश्र आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest