38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

कंबलों से गरीबों को मिलेगी राहत: सईदुल हसन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी की ओर से भेजे गये कम्बलों को शहर के सभी वार्डों के पात्रों तक पहुचाने के क्रम में, शहर के वार्ड नम्बर 11, 14, 25, 22 में पात्र व्यक्तियों तथा महिलाओं को कंबल वितरित करते हुए शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि ये आपकी नेता और सांसद श्रीमती सोनिया गांधी की ओर से आप लोगों के लिए भीषण सर्दी से निजात दिलाने के लिये हर साल की भांति दिये जाने वाला तोहफा है। सोनिया गांधी द्वारा किये जाने वाले तोहफे से निश्चित ही जो मजलूम व बेसहारा लोग है। उनको राहत मिलेगी और इस पुनीत कार्य का कोई मोल नहीं है। महामंत्री हिमांशु सिंह ने कहा कि हम सब की नेता जिस तरीके से गरीबों के दुख-दर्द में खड़ी रहती है, वह बहुत कम वर्तमान समय के राजनेताओं में देखने को मिलता है। इस अवसर पर सह प्रभारी सत्येन्द्र श्रीवास्तव संगठन प्रभारी सूर्य कुमार बाजपेई, हाजी उस्मान, नाजिम अली, मुन्ना धोबी वार्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह, बाबू यादव सहित अन्य कांग्रेस जन व स्थानीय लोग व पात्र व्यक्ति व महिलाए उपस्थित रहीं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest