36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

और जब लेखपाल इन मांगों को लेकर हुए लामबंद, ये है इनकी मांगे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। लेखपालों की विभिन्न जायज मांगो पर समाधान ना होने से आक्रोशित लेखपाल संघ ने प्रदेश संगठन क़े आवाहन पर कार्य बहिष्कार कर विरोध स्वरूप मोटरसाइकिल रैली निकाली ।

बताते चले की विगत दिनो से अपनी मांगो क़े पूरा ना होने से आंदोलित लेखपाल संघ ने संवर्ग की जायज मांगो क़े समाधान ना होने क़े विरोध स्वरूप तहसील परिसर से हनुमान गढ़ी व शिवगढ़ मोड़ से होते हुए पूरे सुखई चौराहे तक मोटरसाइकिल रैली निकाली । इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया की मांगो पर सहमति होने क़े बाद भी शासन समय सीमा निकल जाने क़े बाद समाधान करने क़े बजाए शोषण करने पर उतारू है जिसके चलते संघ प्रदेश नेतृत्व क़े आवाहन पर आन्दोलन करने को विवश है वही हम लोगो की मांगो को अनसुना कर पूरे प्रदेश क़े लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा । जिससें उद्वेलित लेखपाल संघ विरोध स्वरूप मोटरसाइकिल रैली निकालने को बाध्य है जब तक मांगो को नही माना जाता लेखपाल संघ आन्दोलन रत रहेगा । इस दौरान रामानुज मिश्रा, हर्षवर्धन सिंह, अजय चौधरी , ओमप्रकाश सोनी, आद्या प्रसाद, शिवकंठ गुप्ता, ब्रजेश सिंह, राजीव मिश्रा, गंभीर सिंह, चंद्र शेखर, छब्बूराम सहित दर्जनो लेखपाल मौजूद रहे ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest