28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

और जब लेखपालों की हड़ताल में उपजिलाधिकारी ने ये क्या जारी कर दिया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। तहसील के हल्का लेखपालों की हड़ताल को लेकर सोमवार को तहसील प्रशासन सख्त दिखा। उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने हड़ताली लेखपालों को काम पर वापस आने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने लेखपालों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर काम पर वापस न आने पर विभागीय कार्यवाही की भी चेतावनी दी है। एसडीएम के रुख को देख हल्का लेखपालों में हड़कंप का माहौल देखा गया। क्षेत्र के लेखपाल बीते सप्ताह से लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शासन प्रशासन के मनाने के बाद भी काम पर वापस आने को तैयार नहीं है। बीते 13 दिसंबर को सरकार द्वारा सख्त रवैया अपनाते हुए शासनादेश जारी कर राजस्व लेखपालो की हड़ताल को 6 माह के लिए निषिद्ध कर दिया है। सोमवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने तहसील के सभी लेखपालों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर काम पर वापस लौटने का निर्देश दिया है। उन्होंने जारी नोटिस में यह भी कहा है कि यदि 24 घंटे के अंदर क्षेत्र के सभी लेखपाल अपने काम पर नहीं लौटते तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी लेखपालों को नोटिस जारी की गई है। काम पर वापस न लौटे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest