25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

और जब जिलाधिकारी ने स्वयं सँभाली अवैध शराब के खिलाफ कमान, तोड़ी अवैध शराब के कारोबारियों की कमर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सीओ लालगंज के नेतृत्व में कई थानों की फ़ोर्स ने संदिग्ध क्षेत्रों में दी दबिश

खीरो (रायबरेली)। समाजसेवी विनीत मिश्रा द्वारा लालगंज व खीरों क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चल रहे अवैध कच्ची शराब के कारोबार की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिले की तेज तर्रार व ईमानदार जिलाधिकारी ने नेहा शर्मा ने जब मातहतों के पेंच कसे तो विभागीय आला अफसरों की नींद टूटी. उन्होंने क्षेत्राधिकारी लालगंज लक्ष्मीकान्त गौतम के नेतृत्व में लालगंज कोतवाली,सरेनी खीरों सहित कई थानों के पुलिस बल की टीम गठित कर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी पहल करते हुए छापेमारी की गयी. यह विभागीय कार्यवाही एक तरफ जहां शराब कारोबारियों के लिए मुसीबत बनी. वहीं क्षेत्र के शराबियों में बेचैनी का सबब बनी. लेकिन क्षेत्र के आम जनमानस ने पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराब कारोबार को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही को सराहा . क्षेत्र के विभिन्न गांवों में यह बात चर्चा का विषय बनी हुयी है कि समाचार पत्र में सचित्र समाचार छपने के बाद ही सही पुलिस की नींद तो टूटी. खीरों थानाइंचार्ज के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को दोपहर बाद कलुआखेडा, पृथ्वीखेडा, मोहनपुर, दुलारेपुर बाजार, देवीखेडा सहित कई गांवों में शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की . जिसमें पुलिस ने कई भट्ठियां और कई कुन्तल लहन भी नष्ट किया. समाँचार लिखे जाने तक क्षेत्र में पुलिस टीम की कार्यवाही जारी थी. स्थानीय लोगो ने बताया कि अवैध शराब स्प्रिट और यूरिया से बनाई जा रही है जो जहर के बराबर है। अवैध शराब हमारे समाज को खोखला कर रही है। विनीत मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया से शिकायत करने पर तत्काल कार्यवाही हुई है। डीएम नेहा शर्मा बहुत ही ईमानदार, तेजतर्राक अधिकारी हैं। उनके द्वारा अवैध शराब के व्यापार के खिलाफ की गई कार्यवाही तारीफ के काबिल है। रायबरेली जनपद उनके किये गए सभी कार्यो को हमेसा याद रक्खेगा। जिलाधिकारी रायबरेली नेहा शर्मा ने बताया कि अवैध कच्ची शराब का धन्धा घोर अपराध है जिसे कीमात पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस की टीम गठित कर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार होने वाले संभावित ठिकानों पर छापेमारी कराई जा रही है. किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा.कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी. यदि कोई पुलिस कर्मी इसमें संलिप्त पाया जाएगा या शिकायत मिलेगी तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest