24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

और जब इस नहर में लोगों ने देखा घड़ियाल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। आज भदोखर थाना क्षेत्र के भटपुरवा स्थित नहर पुल के पास नहर में कुछ लोगों ने एक घड़ियाल को देखा।घड़ियाल दिखाई देने की सूचना पर लोगों का मजमा लग गया।

जानकारी के मुताबिक दोपहर को जैतुपुर गांव के कुछ लड़कों ने शारदा नहर में एक घड़ियाल को धूप का आनंद लेते हुए देखा।धीरे-धीरे इसकी सूचना अगल बगल के गांव के लोगों को हुई।उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गयी।

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बांध खोलने के लिए सटर उठाया, किन्तु वह बगल में सरपत की झाड़ियों के सहारे नहर में छुपा छुपाई का खेल खेलता रहा।वही ये घटना को घण्टो बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम नही पहुचीं वही आस पास के ग्रामीणो ये दहशत बनी हुई है कि कही ये घड़ियाल गाँव मे न घुस आये फिलहाल लोगो में एक भय बना हुआ है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest