27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ओवर लोडिंग पर नवागंतुक डीएम सख्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। नवागन्तुक जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने चार्ज लेते ही अपने सख्त तेवरों का एहसास कराना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन डीएम ने ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिये। डीएम नेहा शर्मा ने सख्त निर्देश दिये हैं कि सडकों का जीवन कम करने वाले ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सम्बन्धित विभाग की संलिप्तता ओवरलोडिंग में मिली तो वह कार्यवाही के लिए तैयार रहे।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश पर एआटीओ द्वारा सोमवार की देर रात्रि में ओवर लोडिंग के विरूद्ध अभियान मुंशीगंज-डलमऊ रोड पर चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर चार लाख 10 हजार का प्रशमन शुल्क आरोपित किया गया। यह अभियान में एआरटीओ परिर्वतन संदीप जायसवाल द्वारा चलाया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये है कि ओवर लोडिंग के विरूद्ध  निरंतर अभियान चलाया जाये। डीएम ने कहा कि ओवरलोडिंग से तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं और यह कानूनी नियमों के खिलाफ है। इसलिए इस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest