27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

ओवरटेक करने में बाइक से गिरे बच्चे की मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

खीरों (रायबरेली)। खीरों थाना क्षेत्र के खुष्टी पुलिया के निकट ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार एक बच्चे की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में परिजन खीरों अस्पताल लाए जहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र डलऊ खेड़ा गांव निवासी शिवकुमार का तीन वर्षीय  पुत्र सतीश परिजनों के साथ बाइक से आ रहा था। अभी खुष्टी पुलिया के पास शिवकुमार पहुंचा ही था कि ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर बच्चा बाइक से गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया जिसे इलाज के लिए  अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest