39.4 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

ऐसे ही नहीं जनसेवा के लिए जाने जाते है कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह राना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। कस्बे के पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में कांग्रेस पार्टी की ओर से निशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में मुंशीगंज अमेठी के नेत्र चिकित्सक डॉ सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने 140 मरीजों का परीक्षण किया जिसमें 45 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया जिनका ऑपरेशन 22 नवम्बर को मुंशीगंज अस्पताल में किया जाएगा 25 लोगो को चश्मे बांटे गए , वंहीऊंचाहार के दंतचिकित्सक़ डॉ महेन्द्र वर्मा ने 70 मरीजों के दांतों का इलाज किया व दवा का वितरण किया । ऊंचाहार के पूर्व विधायक कुँवर अजयपाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के जरिये समाज के गरीब लोगों को लाभ दिया जा रहा है , कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह राना ने कहा कि विगत 7 सालों से यह कैम्प आयोजित किए जा रहे है , और क्षेत्र के हजारों लोगों का ऑपरेशन हो चुका है , इस अवसर पर प्रदीप पांडेय , ओम त्रिपाठी , पुष्पेंद्र सिंह , राजकुमार पाल , उमेश तिवारी , सुरेश पांडेय , त्रिलोकी सिंह ,उमाशंकर मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest