15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

ऐसा क्या हुआ कि जब इस अनमोल चीज को लेने के लिए यहाँ लग गई भीड़

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नहर की पटरी पर मिला नवजात शिशु

डलमऊ (रायबरेली)। नहर की पटरी पर मिला नवजात शिशु डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में बरारा के पास एक नवजात शिशु पाया गया । सूचना मिलने पर नवजात शिशु को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई नहर की पटरी पर मिले नवजात शिशु को पीआरवी के जवानों ने सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया,जहां इलाज किया जा रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार पूरेलाऊ का पुरवा मजरे बरारा थाना गदागंज निवासी सुरेश कुमार पुत्र अलऊ सुबह लगभग 8:00 बजे गोबर फेंकने खेत की ओर जा रहे थे तभी नहर की पटरी पर कपड़े से लिपटी नवजात शिशु दिखाई दिया तो उन्होंने उस नवजात को गोदी में उठा लिया सुरेश ने पीआरवी के सिपाहियों को सूचना दिया सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने नवजात शिशु को सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया जहां उपचार किया जा रहा है चिकित्सक ने बताया कि नवजात का स्वास्थ्य ठीक है। वही शिशु को लेने के लिए कई लोग सीएचसी परिसर में पूछताछ करते रहे लेकिन कोतवाल श्रीराम ने बताया कि शिशु को चाइल्ड सोसाइटी को सौंपा जाएगा।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest