23.3 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

एमसीएफ रायबरेली के निगमीकरण के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल एवम कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मिले एमसीएफ़ बचाओ सयुक्त संघर्ष सामिति के पदाधिकारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (लालगंज)। क्षेत्र-एमसीएफ बचाओ सयुक्त संघर्ष सामिति ने उत्तर प्रदेश के कुंडा,प्रतापगढ़ से विधायक, एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से एमसीएफ के निगमीकरण के खिलाफ मुलाक़ात की और उन्हें विस्तृत रूप से निगमीकरण के खिलाफ जानकारी दी जिस पर उन्होंने कहा अगर आपकी फैक्ट्री फायदे में चल रही है तो इसका निगमीकरण नही होना चाहिए मुझे तो जहां तक पता है कि जो सरकारी फैक्ट्री घाटे में होती है उसका निगमीकरण किया जाता है अगर आपकी फैक्ट्री फायदे में है तो सरकार को आपकी फैक्ट्री का निगमीकरण नही करना चाहिए। और हम आपके साथ है और कहा कि हम आगे आपके धरने में शामिल होंगे । हमारी पार्टी जनसत्ता दल रायबरेली के सभी पदाधिकारी हमेशा आपके साथ संघर्ष में खड़े रहेंगे आपके प्रदर्सन में भी भाग लेंगे और हम भी बहुत जल्द आपके धरने में शामिल होंगे ।वहाँ पूर्व मंत्री शैलेन्द्र सिंह ललई कोशाम्बी भी मवजूद रहे।उन्होंने भी एमसीएफ़ के निगमीकरण का विरोध किया और कहा कि अगल बगल की फैक्ट्री में भी इसका असर पड़ेगा।
एमसीएफ बचाओ सयुक्त संघर्ष सामिति की तरफ से, नायब सिंह, आदर्श सिंह बघेल राहुल गहलोत, रामकिशोर पाल सुशील गुप्ता, इत्यादि कर्मचारी, उपस्थित रहे, जिला अध्यक्ष, जनसत्ता दल रायबरेली, अशोक सिंह परिहार भी, उपस्थित थे।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest