36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

एआरटीओ कार्यालय में डीएम- एसपी ने किया पौधरोपण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करने उप संभागीय परिवहन कार्यालय हरदासपुर पहुंचे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। डीएम ने इस दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष सदैव परोपकार करते हैं। यह पौधा कल बड़ा होगा और इसकी छाया में तमाम आने वाले आगंतुक बैठकर आनंद की अनुभूति करेंगे। एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में व्यक्ति को पौधे जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखते हैं और तमाम प्राकृतिक आपदाओं से हमारी रक्षा करते हैं। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन संजय तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest