22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

ऊँचाहार कोतवाली को मिली बड़ी कामयाबी 50 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गांव का पट्टी रहस कैथवल में दो व्यक्तियों को गांव के ही दबंगों ने बोलेरो गाड़ी में अपहरण करके ले गए और उसको रात भर मारा-पीटा सुबह होते ही किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़ित भागकर ऊँचाहार कोतवाली पहुंचा और अपनी आपबीती ऊँचाहार कोतवाल धर्मेंद्र दुबे को बताई और लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया ऊँचाहार कोतवाल व पूरी टीम हरकत में आई और पूरी टीम के साथ मौके वारदात पर छापा मारा जहां से 50 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया ऊँचाहार कोतवाल ने कल ही बाबूगंज क्षेत्र से सीमेंट तस्करी करने वालों के गिरोह को पकड़कर जेल भेजा था और आज इतना बड़ा तस्कर को पकड़ा है जो की बधाई के पात्र हैं और क्षेत्र की जनता ऊँचाहार कोतवाल के इस कारनामे से वाहवाही करती नहीं थक रही है यदि ऊँचाहार कोतवाल का यही रवैया रहा तो निश्चित ही क्षेत्र से नशाखोरी बंद हो जाएगी और लोग नशा मुक्त जीवन जी सकेंगें।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest