17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

उप मुख्यमंत्री/जनपद के प्रभारीमंत्री 25 अक्टूबर को जनपद में कन्या सुमंगला योजना का जनपद में करेगें शुभारम्भ करेगें उपमुख्यमंत्री

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व जनपद के प्रभारीमंत्री दिनेश शर्मा 25 अक्टूबर को अपरान्ह 01ः00 बजे से 2ः00 बजे तक कन्या सुमंगला योजना का शुभारम्भ फिरोजगांधी आडिटोरियम में करेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने देते हुए कन्या सुमंगला योजना से जुड़े सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्र परिवारों को दिलाने में आगे आये। उन्होनें सभी बीडीओं, एसडीएम को निर्देश दिये है कि ब्लाक स्तर पर अपर मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार 25 अक्टूबर को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा कन्या सुमंगला योजना का शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टीवी के माध्यम से समस्त ब्लाकों में दिखाना सुनिश्चित करेगें तथा एवं विकास एवं सुशासन के 30 माह वाली सरकार की महत्वपूर्ण पुस्तिका जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त करके उसका वितरण भी कराये।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest