20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

उपाध्यक्ष बनने पर अनुभव कक्कड़ और मोहित अग्रवाल का हुआ सम्मान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कमेटी के गठन के बाद अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा जिला उपाध्यक्ष बने मोहित अग्रवाल व अनुभव कक्कड़ का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिले में मोहित अग्रवाल व अनुभव कक्कड़ को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे समाज में उत्साह है। भाजपा नेता प्रेम गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखती है। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष अनुभव कक्कड़ ने कहा कि देश हो या फिर प्रदेश भाजपा ने हर वर्ग जाति, धर्म के लोगों का पूरा सम्मान किया है। इतना ही नहीं पूरे देश व प्रदेश में साढ़े चार साल में चहुमुखी विकास हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ ऐसे ही रहा तो 2019 में पुनः खिलेगा कमल। इस मौके पर मोहित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है। जो सभी वर्गों का सम्मान करती है। इस पार्टी में सभी का सम्मान बराबर है। भाजपा की नीति व देश को प्रगति को लेकर देश का आम जन पार्टी की ओर बढ़ रहा है। जिससे प्रतिदिन भाजपा मजबूत होती जा रही है। प्रदेश की जनता जान चुकी है कि प्रदेश का विकास और प्रगति केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में वह अपना अधिकार भाजपा को ही सौंपेगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं व वैश्य समाज से अभी से जुट जाने की अपील की। वरिष्ठ नेता विजय रस्तोगी ने दोनों उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश मे एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगी। विपक्षी दल भाजपा पर चाहे कितने भी आरोप लगा लंे, लेकिन आमजन जान चुका है कि उसका व प्रदेश का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। अब की बार प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनना तय है। इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता पंकज मुरारका, डा. संजय रस्तोगी, राजकुमार गुप्ता ,आर बी. वैश्य, बिपिन दत्त दीक्षित, आनंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, गंगेश चैरसिया, चंद्र प्रसाद गुप्ता, शैलेश सिंह, सचिन सोनकर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest