22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। – क्षेत्र के कांग्रेसियों ने कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु गरीबगंज कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

बताते चलें कि उन्नाव पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के मंशानुरूप अमांवा कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यालय गरीबगंज में कैम्प लगाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे अजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव के मंशानुरूप एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार क्षेत्र के थुलवांसा, गरीबगंज, हरदासपुर, सिधौना,अमांवा, घूराडीह में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जहां लोगों ने भारी संख्या में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। इस हस्ताक्षर अभियान में अमांवा कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष के डी बाजपेई, शिवकुमार सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा,अभय सिंह, अमित पटेल, अशरफखां, त्रियुगीनारायण बाजपेई, गणेश सिंह कछवाह, लक्ष्मी नारायण, लाल बहादुर, जगदीश व मीडिया प्रभारी विजय पटेल आदि मौजूद रहे।

अनुज मौर्य /अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest