15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

उद्द्मियो की समस्याओं को गम्भीरता से ले अधिकारी : डीएम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बचत भवन के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि उद्योग बन्धु उघमियों की समस्याओं का निराकरण का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण युद्धस्तर पर करें। उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाये यदि समस्या का निराकरण जिलास्तर पर न हो उसे मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक में नियामनुसार रखकर कर उसका निराकरण कराये। बैठक में एक जनपद एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग/जिला उद्योग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की चर्चा की गई जिसमें बताया गया कि लक्ष्य पूरा कर लिया गया है तथा निर्देश दिये गये कि उद्यमियों के लाभ परक योजनाओं को का लाभ बढ़चढ कर दिलाया जाये। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई विद्युत आदि पर भी चर्चा हुई तथा साफ-सफाई, विद्युत सम्बन्धित कार्यो को दुरूस्त रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। बैठक में उद्यमियों को मुद्रा योजना के लाभ, अमांवा रोड, सुल्तानपुर रोड से अतिक्रमण हटाने, कामन फैसिलिटी सेन्टर में दुकान आवंटन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एकलमेज व्यवस्था, विद्युत अबाध आपूर्ति, सड़क/नाली निर्माण आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा सम्बन्धित आधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचात/नगर पालिका परिषद को साफ-सफाई व्यवस्था पर ध्यान देनें के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को दिये गये। जिलाधिकारी ने विद्युत से सम्बन्धित लालगंज में एक उद्यमियों की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए विद्युत आधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये कि उद्यमियों की विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाये। इसके अलावा व्यापार बन्धुओं की समस्याओं को बैठक में सूना गया।

बैठक में एडी सूचना प्रमोद कुमार, सीओ सीटी गोपीनाथ सोनी, उपायुक्त सविता भारती, जिला उद्योग महेशचन्द्र सरोज, जिला अग्राणी बैंक प्रबन्धक आईसी झा, बड़ी संख्या में उघमी व व्यापारी बन्धु अतुल गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल, स्नेहलता त्रिवेदी, आईआईए के सदस्य आदि सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest