39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

इस रेलवे स्टेशन पर लगने लगा है भूतों का डेरा, यहाँ यात्री कम भूत ज्यादा दिखाई पड़ते है रेलवे स्टेशन पर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

भूतिया घर बन गया हरचंदपुर रेलवे जंक्शन

हरचंदपुर, (रायबरेली)। जनपद में तो बहुत सी ऐतिहासिक धरोहरें है किंतु एक नई ऐतिहासिक धरोहर के रूप में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन विकसित हो रहा है।अब आप सोच रहे होंगे कि यदि ऐतिहासिक धरोहर हो जाएगा तो स्टेशन किधर जाएगा।सवाल भी जायज है।
आईए आपको बताते है कि हरचंदपुर रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक धरोहर कैसे है ?? दरअसल रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को रात के अंधेरे में काम करना पड़ता है।

इस स्टेशन पर दिन हो या रात।बिजली की कोई व्यवस्था नही है। यात्रियों व कर्मचारियों को दिन में गर्मी व रात में अंधेरे से जूझना पड़ता है।शाम होते ही स्टेशन पर यात्रियों को डर लगने लगता है।जेबकतरों व अपराधियों से विशेष डर बना रहता है।इसे क्षेत्र के लोगों ने भूतियाघर की उपाधि देने लगे है।इस स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नही दे रहे है।
अब रेलवे प्रशासन इसे भूतियाघर बनाये या ऐतिहासिक धरोहर।यह तो रेलवे विभाग का कार्य है।फिलहाल चोरो ,जेबकतरों के लिए बढ़िया ठिकाना बन चुका है हरचंदपुर रेलवे स्टेशन।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest