17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

इस पुल पर चलने का मतलब यमराज को दावत देना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नही हट सकी ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य से बची गिट्टी।

रायबरेली। शहर के सिविल लाइन ओवरब्रिज पर विगत एक माह पूर्व सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था।किंतु आज तक ओवरब्रिज पर बड़ी गिट्टी व डस्ट नही हटाई जा सकी है,जबकि इस पर से प्रतिदिन जिले के सभी अधिकारियों का आना जाना है।इस डस्ट पर से कोई भी मोटरसाइकिल सवार या साईकल सवार गुजरता है तो उसकी पहिया फिसल जाती है व घायल होने से बचता है।

कभी रात के अंधेरे में लोग डस्ट से बचने के लिए एकाएक अपने वाहन मोड़ देते है और दूसरे के लिए जानलेवा साबित हो जाते है।बगल से जब कोई वाहन गुजरता है तो उसके छोटे छोटे कण आंखों में भी पड़ जाते है,जिससे आंखों के लिए भी नुकसान देह साबित हो रहे है।लेकिन अधिकारियों को क्या लेना देना इससे वो तो बन्द सीसो की एसी की गाड़ियों से निकल जाते है उन्हें क्या अहसास होगा आम जनमानस की तकलीफ का ,अब देखना ये है कि जिम्मेदार अधिकारियों की कुम्भकर्ण की नींद इस मामले को लेकर खुलती भी है या ऐसे ही आमजनमानस तकलीफ झेलती रहेगी।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest