25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

आतंक के खिलाफ प्रदर्शन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायराना आत्मघाती हमले पर गुस्साए सलोन कस्बे के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और भारतीय आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए। कस्बे वासियों ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला।इस मौके पर चन्द्र शेखर रस्तोगी, दिग्विजय सिंह, मोनू अरोड़ा, मुरारी साहू, साहू, सन्दीप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में एकत्र लोगो की एक ही मांग थी कि बस बहुत हुआ अबकी बार पाकिस्तान पर वार होना चाहिए। ताकि आतंक के आकाओं की आने वाली पीढियां भारत मे हमला करने से पूर्व हजार बार सोचे।

रिपोर्ट : प्रदीप गुप्ता

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest