23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

आखिर गुमशुदा मुर्तजा मिला लेकिन इस हालत में, परिवार के लोगो की पैरों से जमीन खिसकी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नया का पुरवा में कई बच्चों के साथ खेल रहा दो साल का मुर्तज़ा रविवार को अचानक गायब हो गया था। घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन मुर्तज़ा का कहीं कोई पता नही चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी सभी अगल बगल के घरों में तलाशी ली।लेकिन बच्चे का कोई पता नही चल सका था।

शहर के गोराबाजार में रहने वाला अंसार खान उर्फ शीबू का है, जो खाना बनाने का काम करता हैं।आज सुबह वो अपनी ससुराल नया का पुरवा आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुर्तज़ा घर के बाहर खेल रहा था और अचानक गायब हो गया।

आज शाम लगभग 5:00 बजे गायब होने वाला बच्चा मुर्तज़ा का शव घर के सामने स्थित तालाब में तैरता हुआ मिला।लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह,सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी व सदर कोतवाल अतुल कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुँचे व शव को तालाब से बाहर निकलवाया।वही परिजनों का आरोप है कि मुर्तज़ा की हत्या करके शव को तालाब में फेंका गया है।

फिरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट की तय करेगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest