36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से दो की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई और पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम अहिरन का अड्डा मजरे रामखेडा का बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक अहिरन का अड्डा मजरे रामखेडा निवासी जागेश्वर यादव (56)पुत्र द्वारिका यादव कार्य हेतु अपने खेत गए हुए थे और वहीं पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई और उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम पसर गया। दूसरी घटना निवाजी खेड़ा मजरे प्रेम चक मैं उस समय हुई जब अधेड़ अपने जानवर समरई नाले के पास चरा रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरने से रामविलास लोध पुत्र देवता दीन उम्र 42 वर्ष की आकाशी बिजली गिरने से मौत हो गई परिजनों को जब पता चला तो घर में मातम का माहौल हो गया घटना की जानकारी पर तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर तहसीलदार तृप्ति गुप्ता लिखा पढ़ी कर कार्यवाही करती हुई और जब इस संबंध में सरेनी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई है घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest