25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

आइटीबीपी डलमऊ में नवनिर्मित भवनों का किया गया उद्घाटन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ के आइटीबीपी के 46 वी वाहिनी के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन बल के महानिदेशक एसएस देसवाल के कर कमलों द्वारा किया गया उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत बल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सिविल प्रशासन की उपस्थिति में मंगल पूजन के साथ फीता काटकर किया गया इस अवसर पर बल के कर्मियों को संबोधित करते हुए महानिदेशक एसएस देसवाल ने कहा कि 46 वी वाहिनी का बहु मंजिली इमारतों वाला यह परिसर आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त है तथा यह निश्चय ही यह वाहिनी के कर्मियों तथा उनके परिजनों के लिए खुशियों की सौगात है समारोह के दौरान सैनिक सभा एवं खाने-पीने का आयोजन किया गया इस दौरान सेनानी 46 वी वाहिनी के अभिजीत समैयार मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी डॉ मनीष कुमार तिवारी सह सेनानी/ वेट ,अजयानंद सहायक सेनानी/ जीडी सूबेदार मेजर प्रेम सिंह तथा वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा इस उद्घाटन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest