24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

आंखें 2 में अमिताभ संग सुशांत और कार्तिक आर्यन की जोड़ी

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

साल 2002 में रिलीज़ हुई फिल्म आंखें हिट रही थी। पिछले साल इस फिल्म के सीच्ल को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू गई थी। इसकी पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। रिपोर्ट के मुताबिक, आंखें 2 अब राजतरु स्टूडियोज लिमिटेड द्वारा प्रड्यूस की जाएगी, जिसे गौरांग दोषी से कानूनी लड़ाई में में जीत हासिल हुई है। बता दें कि गौरांग ने इस फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म को प्रड्यूसर किया था । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के सीच्ल में भी अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। सूत्र की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन भी फिल्म की फाइनल लिस्ट में शामिल हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के बाकी कलाकार भी तय कर लिए जाएंगे। याद दिला दें कि साल 2016 में गौरांग ने इस फिल्म के सीच्ल बनाने की बात कही थी, जिसमें बिग बी, अनिल कपूर, अर्जुन, अरशद वारसी और साउथ इंडियन ऐक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा के रोल होने की बात कही गई थी। हालांकि, कानूनी विवाद में फंसने के बाद इसे लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest