15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अस्पताल में लगा आर ओ सिस्टम फेल, पानी को तरस रहे कर्मचारी व मरीज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए लगा एकमात्र आर ओ अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। आर ओ न चलने से इस भीषण गर्मी में अस्पताल के कर्मचारी से लेकर तीमारदार तक शुद्ध पानी की एक एक बूंद को तरस रहे हैं मजबूरन कर्मचारी से लेकर तीमारदार तक सभी इण्डिया मार्का का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

बताते चलें कि भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की होती है ऐसे में यदि पानी की व्यवस्था ही खराब हो जाये तो जीना मोहाल हो जाता है। महराजगंज उच्चीकृत स्वास्थ्य केन्द्र पर लगा आर ओ सिस्टम कई दिन से बीमार चल रहा है जिसके चलते उससे एक बूंद पानी की भी आस नही की जा सकती। अस्पताल के कर्मचारी से लेकर बीमार व तीमारदार पानी के लिए परिसर में लगे इण्डिया मार्का का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। अस्पताल आने जाने वाले तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में पीने योग्य पानी उपलब्ध नही जिसके चलते उन्हे बाजार से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है वहीं कर्मचारियों से जब बात की गयी तो उन्होने बताया कि आर ओ कई दिन से खराब पड़ा है जिसके चलते शुद्ध व ठंडा पानी नही मिल पा रहा है परिसर में लगे हैण्डपम्प के पानी से ही काम चलाना पड़ रहा है। मामले में जब अधीक्षक राधाकृष्णन से जानकारी चाही गयी तो उनसे सम्पर्क नही हो सका।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest