14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

अवैध असलहा बनाने वाले युवक को जखीरा सहित किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर(रायबरेली) थम नहीं रहे है अवैध असलहा बनाने वालों के कारखाने वही आज जगतपुर के पास एक फिर मिला एक जखीरा जो अवैध हथियार बनाते हैं और आसपास के जनपदों में बिक्री करते हैं।
जनपद के तेज तर्रार पुलिस कप्तान सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला की टीम ने शिवम सिंह पुत्र धीरेन्द्र बहादुर सिंह लोधी का पुरवा लालगंज को गिरफ्तार कर लिया जबकि रोहित मौका से फरार हो गया ।
इस कम्पलीट मिशन में जगतपुर प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के साथ उनकी हमराही टीम के उ. नि महेंद्र कुमार यादव हेड कांस्टेबल सैय्यद हासिम विनय कुमार शुक्ला पंकज कुमार तिवारी रजनीश कुमार अनुज कुमार पाल मौजूद रहे।
गौरतलब है कि प्रभारी जगतपुर श्याम बाबू शुक्ला के चार्ज लेने के बाद अपराध पर लगभग पूरी तरह से अंकुश लग गया है और उनकी पूरी टीम एक्टिव है ।आदर्श आचार संहिंता को देखते हुए क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाने का इनके द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा है,और इन्हें सफलता भी मिल रही।इनकी कार्यशैली से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं ।अपराधियों और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए इनकी पूरी टीम सदैव तत्पर रहती है।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest