26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो अभियुक्त समान सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। थाना मिल एरिया रायबरेली पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा 02 अभियुक्त मय 12 निर्मित व 13 अर्धनिर्मित शस्त्र व बनाने के उपकरण सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव मय हमराही पुलिस टीम के साथ भृमण शील थे,तभी मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम उफरामऊ के पास शारदा नहर के किनारे सुनसान जगह पर झाडियों में कुछ लोग अवैध असलहे बना रहे थे ।

एक बरगी दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़कर जामा तलाशी लेने पर एक ने अपना नाम शिववप्रताप पाल उर्फ चुन्नू पुत्र बेलपाल निवासी ग्राम खोर मजरे जमरावा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर व दूसरे ने योगेश कुमार यादव उर्फ धुन्नू पुत्र सुरेन्द्रचन्द्र निवासी पूरे भागल मजरे भदसरी थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर था।

जिनकी जामा तलाशी में निम्न सामग्री बरामद हुयी है । उपरोक्त अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनों लोगों के साथ दीपू मिश्रा पुत्र योगेन्द्र मिश्रा निवासी सोनिया नगर भी था,जो अभी यहां से भाग गया है।मौके से बरामदगी के तौर पर 04 अदद तमन्चा 312 बोर,07 अदद तमंचा 315 बोर,01अदद तमंचा 32 बोर,04 अदद जिदा कारतूस 312 बोर,01अदद जिंदा कारतूस 315 बोर,01अदद जिंदा कारतूस 32 बोर,13 अर्धनिर्मित तमंचे विभिन्न बोर के,एक अदद ड्रील मशीन,अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest