36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

अयोध्या के मन्दिर में वृद्ध संत की गला घोंटकर हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • बलिया जिले के रहने वाले थे संत, मंदिर के नीचे स्थित एक कमरे में हाथ पैर बंधी मिली लाश 
  •  मन्दिर में चल रहा था कब्जेदारी का विवाद
अयोध्या (आरएनएस) । अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के विद्या कुंड के पास स्थित विद्या माता मंदिर के अन्दर बलिया जनपद के रहने वाले 65 वर्षीय संत राम शरण दास की ह्त्या कर दी गयी। ह्त्या मंदिर के नीचे स्थित एक कमरे में हाथ पैर बांध कर मुंह को दबाकर की गयी है। माना जा रहा हैं कि यह ह्त्या मंदिर के कब्जेदारी के विवाद को लेकर हुई है। बताया जाता है कि विद्या माता मंदिर में मृतक संत राम शरण दास व संत परमात्मा दास के बीच पिछले कई वर्षो से मंदिर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था इस विवाद के कारण दोनों पक्ष धारा 151व 107,16 में कई बार जेल भी जा चुके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अध्ीाक्षक डा. मनोज कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ राजू कुमार साव भारी संख्या में पुलिस बल के साथ डाग स्क्वाड, व प्रिंगा प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुच गये।
सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि विद्या माता मंदिर में रहने वाले संत राम शरण दास की हत्या की गयी है यह ह्त्या मंदिर के कब्जेदारी विवाद को लेकर देखा जा रहा हैं जिसकी जाँच की जा रही है मृतक के करीबी रहे शनि दास के द्वारा लिखित सूचना के आधार पर संत परमात्मा दास को हिरासत में ले लिया गया हैं. जल्द ही ह्त्या कारणों को पता लगा लिया जायेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest